Talcher Fertilizers Limited
Talcher Fertilizers Limited
Share This Article

रायपुर 7 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for various posts in Talcher Fertilizers Limited, Coal Gasification based fertilizer plant in Angul district of Odisha, last date April 27 / तालचेर फर्टिलाइजर्स भर्ती 2026 , तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (TFL) ने अनुभवी उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL), गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL), आरसीएफएल और एफसीआईएल की संयुक्त उद्यम कंपनी है, जो ओडिशा के अंगुल जिले में कोल गैसीफिकेशन आधारित उर्वरक संयंत्र स्थापित कर रही है।

जारी विज्ञापन के अनुसार, मुख्य प्रबंधक (अनुबंध एवं खरीद, वित्त एवं लेखा, अग्नि एवं सुरक्षा) के 3 पद तथा प्रबंधक (कंपनी सचिव, यांत्रिक, रासायनिक, इंस्ट्रूमेंटेशन, वित्त एवं लेखा) के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्य प्रबंधक पद के लिए वेतनमान 80,000 से 2,20,000 रुपये और प्रबंधक पद के लिए 60,000 से 1,80,000 रुपये निर्धारित है।

इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.tflonline.co.in के career opportunities in TFL
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 27 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक दिया जा सकता है.