रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Tata Memorial Centre recruitment for various posts, apply till March 10/ टाटा मेमोरियल सेंटर भर्ती , मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने विभिन्न चिकित्सा एवं गैर-चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधीन संस्थान में की जा रही है।
मुंबई (TMH) के लिए पद
मुंबई केंद्र में असिस्टेंट प्रोफेसर (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी), कंसल्टेंट (जनरल मेडिसिन), हेड–इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, साइंटिफिक ऑफिसर (टेली रेडियोलॉजी), साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोमेडिकल इंजीनियरिंग) और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं।
मुजफ्फरपुर (HBCH&RC) के लिए पद
यहां कंसल्टेंट (एनेस्थीसियोलॉजी, रेडियो डायग्नोसिस, पैलिएटिव मेडिसिन), साइंटिफिक ऑफिसर (पब्लिक हेल्थ) तथा कुक ‘ए’ के पदों पर भर्ती होगी।
खारघर (ACTREC)
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-I, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद उपलब्ध हैं।
गुवाहाटी (BBCI)
लोअर डिवीजन क्लर्क, अटेंडेंट और ट्रेड हेल्पर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पंजाब (संगरूर/न्यू चंडीगढ़)
सहायक सुरक्षा अधिकारी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, महिला वार्डन किचन सुपरवाइजर ,कुक ए, नर्सिंग अधीक्षक पद भरे जाएंगे।
विशाखापट्टनम
लोअर डिवीजन क्लर्क का पद उपलब्ध है।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक है।
इच्छुक अभ्यर्थी टीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट http://tmc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
