रायपुर, 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Rishi hills are abuzz with activity, and a leopard cub, separated from its mother, is roaming the fields: villagers and the forest department safely rescued it./ तेंदुआ शावक रेस्क्यू , छत्तीसगढ़ के श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई में बसे ग्राम छिपली पारा में उस समय हलचल मच गई, जब खेतों में लगभग चार माह का तेंदुए का शावक दिखाई दिया। आशंका थी कि वह अपनी मां से बिछड़कर भटकते हुए रिहायशी इलाके तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई सफल रही।
रेस्क्यू के बाद शावक को नगरी पशु चिकित्सालय ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। बेहतर देखभाल के लिए उसे नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया गया।
यह घटना बताती है कि जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से वन्यजीवों की जान बचाई जा सकती है और मानव-वन्यजीव संघर्ष को भी कम किया जा सकता है।
