TIFRTIFR
Share This Article

रायपुर,17 जुलाई / ETrendingIndia / “TIFR: Recruitment for faculty positions including Professor and Associate Professor” भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन स्वायत्त संस्था एवं समविश्वविद्यालय टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR), मुंबई ने विभिन्न संकाय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और रीडर स्तर के पदों के लिए की जाएगी।

इन विषयों में होगी नियुक्ति

संस्थान में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं जीवन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान तथा विज्ञान शिक्षा अनुसंधान विषयों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पीएच.डी. की डिग्री तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट शोध कार्य का प्रमाणित रिकॉर्ड होना आवश्यक है।

आवेदन की जानकारी

भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tifr.res.in/positions पर उपलब्ध है। यदि विज्ञापन में कोई संशोधन या शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो वह केवल संस्थान की वेबसाइट पर ही प्रकाशित किया जाएगा।


Share This Article