TIFR PhD Admission 2026
TIFR PhD Admission 2026
Share This Article

रायपुर 25 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Tata Institute of Fundamental Research invites applications for admission to Ph.D. / TIFR PhD Admission 2026 , टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (tifr),भारत सरकार का नाभिकीय विज्ञान एवं गणित का राष्ट्रीय केन्द्र , मुंबई में पीएच.डी. में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह आवेदन कोशिका जीवविज्ञान, विकासात्मक तंत्रिका-विज्ञान और तंत्रिका-आनुवंशिकी के क्षेत्रों के लिए हैं। यह मध्यावधि चयन प्रक्रिया वर्तमान में चल रही जीएस-2026 चयन प्रक्रियाओं से भिन्न है।

पात्रता: सीएसआईआर-यूजीसी नेट / डीबीटी-बीईटी /आईसीएमआर में जेआरएफ- पात्र अभ्यर्थी अथवा जीवविज्ञान / रसायनविज्ञान / फार्मेसी की किसी शाखा में गेट (GATE) के शीर्ष 10 प्रतिशत वाले अभ्यर्थी।

TIFR PhD Admission 2026 , इस संबंध में संस्थान ने विज्ञापन क्रमांक 2025/34 जारी किया है । विभाग की वेबसाइट : https://www.tifr.res.in/dbs/ है. आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी, 2026 है