रायपुर, 1 अगस्त/ ETrendingIndia / कैंसर उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र की अग्रणी संस्था टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, विशाखापट्टनम ने विभिन्न चिकित्सा एवं तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती ?
मेडिकल ऑफिसर (रेडियोडायग्नोसिस, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, जनरल मेडिसिन), मेडिकल फिजिसिस्ट, साइंटिफिक ऑफिसर डी,
साइंटिफिक ऑफिसर डी( गुणवत्ता),
ऑफिसर इंचार्ज (डिस्पेंसरी), साइंटिफिक असिस्टेंट (न्यूक्लियर मेडिसिन, आईटी प्रोग्रामर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य
अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी ?
भर्ती से संबंधित पात्रता, वेतनमान, अनुभव और अन्य सभी जानकारी टाटा मेमोरियल सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट https://tmc.gov.in के “Careers” सेक्शन में विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत उपलब्ध है।
