World Hero
World Hero
Share This Article

रायपुर 12 मई 2026/ ETrendingIndia / World Hero: Tom Cruise – a living example of struggle, hard work and confidence / Tom Cruise संघर्ष कहानी , दुनिया के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले Tom Cruise की सफलता सिर्फ चमक-दमक की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है।

बचपन में ‘डिस्लेक्सिया’

बचपन में ‘डिस्लेक्सिया’ जैसी सीखने की समस्या से जूझने वाले टॉम आज करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

संघर्ष के दिनों में- घास काटा और अखबार बांटा

3 जुलाई 1962 को Syracuse में जन्मे टॉम क्रूज का बचपन आसान नहीं था। स्कूल में उन्हें पढ़ने और शब्द समझने में परेशानी होती थी। सहपाठी उनका मजाक उड़ाते थे और आर्थिक तंगी के कारण उन्हें छोटी उम्र में घास काटने और अखबार बांटने जैसे काम भी करने पड़े। माता-पिता के अलग होने के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

संवाद याद करने में कठिनाई

अभिनय के शुरुआती दौर में टॉम को लगातार रिजेक्शन झेलने पड़े। डिस्लेक्सिया के कारण उन्हें संवाद याद करने में कठिनाई होती थी, इसलिए वे दूसरों से डायलॉग सुनकर उन्हें याद करते थे।

संघर्ष के बीच उन्होंने रेस्तरां में काम किया और ऑडिशन देते रहे। यही मेहनत आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।

Top Gun ने बनाया सुपरस्टार

1981 में फिल्म Endless Love से छोटे रोल के साथ शुरुआत करने वाले टॉम को पहचान फिल्म Taps से मिली। लेकिन 1986 में आई Top Gun ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद Mission: Impossible सीरीज में उनके खतरनाक स्टंट्स और दमदार अभिनय ने पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई।

खुद किए स्टंट

खास बात यह रही कि उन्होंने अपने कई स्टंट खुद किए, जिससे वे एक्शन सिनेमा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में शामिल हो गए।

आलोचनाओं से टूटे नहीं, बेहतर बनाया

व्यक्तिगत जीवन में भी टॉम क्रूज को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। तीन शादियां टूटने और सार्वजनिक आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने अपने काम पर ध्यान बनाए रखा। आलोचनाओं से टूटने के बजाय उन्होंने खुद को लगातार बेहतर बनाया और हर फिल्म के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

साबित किया कठिनाईयां सफलता नहीं रोक सकतीं

करीब 45 वर्षों के करियर में टॉम क्रूज ने साबित किया कि कठिन परिस्थितियां सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।

आगामी फिल्म Top Gun 3 की चर्चा

उन्हें तीन Golden Globe Awards मिल चुके हैं और हाल ही में उन्हें मानद ऑस्कर से भी सम्मानित किया गया। आज भी वे अपनी आगामी फिल्म Top Gun 3 को लेकर चर्चा में हैं।

कमजोरी को बनाया ताकत

टॉम क्रूज की कहानी यह संदेश देती है कि अगर इंसान अपने सपनों पर भरोसा रखे और लगातार मेहनत करता रहे, तो कमजोरी भी उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।