Traffic Rules ViolationTraffic Rules Violation
Share This Article

रायपुर, 18 नवंबर 2026। Traffic Rules Violation : रायपुर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में विगत दो दिवस के दौरान रायपुर शहर के सभी 09 यातायात क्षेत्रों में 09 अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न यातायात नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कुल 278 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है –

  1. शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले – 37 वाहन चालक।
  2. लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले – 20 वाहन चालक।
  3. बिना नंबर प्लेट, आड़े-तिरछे नंबर अथवा गलत तरीके से नंबर लिखे वाहन – 23 वाहन चालक।
  4. नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले – 127 वाहन चालक।
  5. ई-रिक्शा एवं ऑटो में चालक के बगल में सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले – 16 वाहन चालक।
  6. दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलने वाले – 34 वाहन चालक।
  7. कारों में ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले – 02 वाहन चालक।
  8. मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं के उल्लंघन पर – 19 वाहन चालक।

कुल चालानी कार्यवाही – 278 वाहन चालक।

कार्यवाही का प्रमुख उद्देश्य यातायात अनुशासन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना

यातायात पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्यवाही का प्रमुख उद्देश्य वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन लाना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है।

विशेष रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाना स्वयं वाहन चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। इसी प्रकार नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना, गलत नंबर प्लेट लगाना, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना एवं ई रिक्शा ऑटो में चालक द्वारा बगल में सवारी बैठाना यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन चेकिंग एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील

समस्त वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं, वैध एवं स्पष्ट नंबर प्लेट HSRP का उपयोग करें तथा वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।


Share This Article
Advertisement Carousel