Share This Article

रायपुर, 11 सितंबर 2026। ETrendingIndia / नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर भवन में रविवार, 13 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योगपति एवं व्यापारी महासम्मेलन आयोजित होगा।

ब्रह्माकुमारीज़ के उद्योग-व्यापार प्रभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत देशभर के प्रमुख उद्योगपति, कारोबारी और कॉर्पोरेट लीडर्स शामिल होंगे।

सम्मेलन में तनावमुक्त जीवनशैली, मानवीय मूल्यों और ‘सचेत पूंजीवाद’ के जरिए कारोबार को उद्देश्यपूर्ण बनाने पर चर्चा होगी।

प्रॉफिट विद पर्पज’ होगा सम्मेलन का केंद्र

महासम्मेलन का विषय “Conscious Capitalism – Profit with Purpose in a Distracted World” रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में तनाव और अनिश्चितता बढ़ रही है।

ऐसे में व्यापार को केवल मुनाफे तक सीमित न रखकर शांति, सकारात्मक संबंधों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया होंगे मुख्य आकर्षण

हीरा उद्योग के चर्चित उद्यमी और हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स, सूरत के फाउंडर-चेयरमैन पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया मुख्य अतिथि होंगे।

विराज प्रोफाइल्स के चेयरमैन नीरज राजा कोचर सम्मानित अतिथि और कॉर्पोरेट ट्रेनर ब्रह्माकुमारी क्रिना दीदी मुख्य वक्ता रहेंगी।

मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित राजीव अग्रवाल, आनंद सिंघानिया, सतीश थौरानी और अमर पारवानी समेत कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क
महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीयन नि:शुल्क है। इच्छुक उद्योगपति और व्यापारी निमंत्रण पत्र के QR कोड के जरिए या 94252 02355, 74899 46997, 78989 02255 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

रायपुर में राजयोग अनुभूति शिविर भी

शांति सरोवर (सड्ढू), शांति शिखर (नवा रायपुर) और विश्व शांति भवन (चौबे कॉलोनी) में सुबह-शाम 7 से 8 बजे राजयोग अनुभूति शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।


Share This Article