रायपुर, 10 मई 2026/ ETrendingIndia / Vladimir Putin hints at end of Ukraine war, says conflict towards end / यूक्रेन युद्ध खत्म , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है। ये अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि मॉस्को 4 साल से ज्यादा समय तक भीषण लड़ाई के बाद अब बातचीत के जरिए समाधान तलाशने के संकेत दे रहा है।
पुतिन ने कहा, यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी अभिजात वर्ग ने रूस को कुचलने का जो सपना देखा था, वो विफल हो चुका है। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं।
पुतिन के अनुसार, पश्चिमी देशों ने अपने भू-राजनीतिक हितों के लिए यूक्रेन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि रूस के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया और यूक्रेन के हाथों हमला करवाया गया।
पुतिन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध की ताजा स्थिति को लेकर भारत, चीन और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों को भरोसे में लिया है। उनके मुताबिक, इन देशों के साथ रणनीतिक जानकारी साझा की गई है।
उन्होंने कहा, पश्चिम को उम्मीद थी कि वे कुछ ही महीनों में रूस को कुचल देंगे और उसकी राज्यसत्ता को नष्ट कर देंगे, लेकिन वे इसमें पूरी तरह विफल रहे। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं।
