Share This Article रायपुर, 18 जुलाई 2026/ US-Iran War: Threat of war escalates in the Middle East…! Tanker explosion in Hormuz… Iran makes major claim regarding US bases. US-Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। साथ ही IRGC ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। होर्मुज में टैंकर विस्फोट का दावा ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, IRGC का कहना है कि दो तेल टैंकर माइंस वाले क्षेत्र से गुजरने की कोशिश के दौरान विस्फोट का शिकार हुए। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि चार अन्य जहाजों को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने से रोका गया। अमेरिका और ईरान के बीच हमले जारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया कि उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, ओमान और सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों एवं नौसैनिक संपत्तियों पर जवाबी कार्रवाई की है। चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी कार्रवाई CENTCOM ने यह भी पुष्टि की कि उसने ईरान के चाबहार स्थित शहीद कलंतरी बंदरगाह के एक निगरानी टॉवर को नष्ट किया है। अमेरिका का कहना है कि इस टॉवर का इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की निगरानी के लिए किया जाता था। ईरान ने समझौते के उल्लंघन का लगाया आरोप ईरान ने अमेरिका पर हालिया समझौते (MoU) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका ने समझौते की शर्तों के विपरीत सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की, जिसके बाद तेहरान ने भी अपनी प्रतिबद्धताओं को रोकने का फैसला किया। Share This Article Post navigation सिक्किम : पिछले 10 दिनों से भारी भूस्खलन, 65 परिवार हुए बेघर…बॉर्डर कनेक्टिविटी को खतरा Trump Proposal : अमेरिका में अप्रवासी ट्रक चालकों की जगह लेंगे पूर्व सैनिक…! ट्रंप बोले- हमें उनकी जरूरत नहीं