Golden chapter of glory
Golden chapter of glory
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Golden chapter of glory: President and Prime Minister to attend Uttarakhand’s silver jubilee celebrations / उत्तराखंड रजत जयंती समारोह देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ अहम बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट के अनुसार राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रत्येक जोन को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों का माइक्रो लेवल पर दायित्व निर्धारित किया जाए।

सभी सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए तत्काल ड्यूटी आदेश जारी करें। सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर पुलिस प्रभारी अधिकारी भी नामित किए जाए। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एंबुलेंस के साथ चिकित्सक टीम की तैनाती रखें।