Share This Article रायपुर, 02 सितंबर। Vice President Visit CG : उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। रायपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने उनका स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी इस दौरान उपस्थित रहीं। मंत्रियों और विधायकों की भी रही मौजूदगी स्वागत समारोह में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी और श्री मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि श्री अशोक बजाज ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। मुख्य सचिव और DGP भी रहे मौजूद उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। Share This Article Post navigation CG Forest Transfer List : वन विभाग में ACF अफसरों की पोस्टिंग बदली, सरकार ने जारी किया नया आदेश… यहां देखें पूरी List