Viksit Bharat@2047: India Needs Rapid Growth...! 7% Is Not Enough.Viksit Bharat@2047
Share This Article

रायपुर, 30 अगस्त 2026/ Viksit Bharat@2047 : भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और 7% से ज्यादा की विकास दर भी कई देशों से बेहतर है। लेकिन 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य के लिए सिर्फ 7% ग्रोथ पर्याप्त नहीं मानी जा रही।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो दशकों में करीब 9.25% की औसत सालाना आर्थिक वृद्धि के साथ निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और युवाओं के कौशल पर बड़ा जोर देना होगा।

21 साल तक चाहिए 9.25% की रफ्तार

नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक लाहिड़ी के अनुसार, 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को अगले 21 वर्षों तक औसतन 9.25% की ग्रोथ बनाए रखनी होगी।

चुनौती इसलिए बड़ी है क्योंकि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने के साथ इतनी तेज वृद्धि कायम रखना मुश्किल होता जाता है।

8% से कम ग्रोथ पर ‘मिडिल इनकम ट्रैप’ का खतरा

विशेषज्ञों की चिंता है कि यदि भारत लंबे समय तक 8% से कम की दर से बढ़ता है, तो ‘मिडिल इनकम ट्रैप’ का जोखिम बढ़ सकता है। यानी आय बढ़े, लेकिन उत्पादकता, तकनीक और कौशल उसी गति से आगे न बढ़ें।

प्रति व्यक्ति आय 6 गुना बढ़ानी होगी

2025 में भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 2,813 डॉलर थी। विकसित देश के स्तर तक पहुंचने के लिए इसे 2047 तक करीब 18,000 डॉलर तक ले जाने की जरूरत होगी।

मैन्युफैक्चरिंग बनेगी गेमचेंजर

भारत की GDP में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी लंबे समय से करीब 16-17% के आसपास है। इसे 25% तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

वैश्विक वस्तु निर्यात में भारत की हिस्सेदारी भी 2% से कम है, जबकि चीन की हिस्सेदारी 14% से ज्यादा है।

निवेश और FDI भी बड़ी चुनौती

तेज ग्रोथ के लिए निजी निवेश और विदेशी पूंजी को बढ़ाना जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, FDI को लंबे समय तक देश में बनाए रखना, हाई-टेक निर्यात बढ़ाना और ऊर्जा आयात पर निर्भरता घटाना अहम होगा।

युवाओं के कौशल और रोजगार पर फोकस जरूरी

विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ GDP बढ़ाने से हासिल नहीं होगा। बेहतर रोजगार, स्किल्ड युवा, उत्पादकता में वृद्धि, तकनीकी क्षमता और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इसके लिए जरूरी होंगे।


Share This Article