Share This Article रायपुर 23 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Chief Minister expressed deep condolences on the demise of litterateur Vinod Kumar Shukla / विनोद कुमार शुक्ल निधन शोक , छत्तीसगढ़ के गौरव, वरिष्ठ एवं विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। उनकी लेखनी में मानवीय संवेदना, सादगी और जीवन की सूक्ष्म अनुभूतियाँ अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त होती थीं, जिसने पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनशील दृष्टि और मौलिक भाषा-शैली सदैव पाठकों को प्रेरणा देती रहेंगी और हिंदी साहित्य में उनका योगदान अमिट रहेगा। Share This Article Post navigation दिव्य कला मेला 2025 का समापन, दिव्यांग उद्यमिता और समावेशन को किया उजागर Dhurandhar फिल्म ने Pushpa 2 को पीछे छोड़ते हुए तीसरे सप्ताह में ₹100 करोड़ क्लब में सबसे तेज़ एंट्री की