Vyapam Exam 2026: Vyapam's Pre-B.Ed and BSc Nursing exam on 11th June...! 2782 candidates will appear for exam at 37 centers in Raipur... Know important instructions
Vyapam Exam 2026
Share This Article

रायपुर, 09 जून 2026/ Vyapam Exam 2026: Vyapam’s Pre-B.Ed and BSc Nursing exam on 11th June…! 2782 candidates will appear for exam at 37 centers in Raipur… Know important instructions

Vyapam Exam 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा प्री-B.Ed (B.Ed-26) एवं बीएससी नर्सिंग (BSCN-26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।

रायपुर जिले में परीक्षा के लिए कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,782 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 11 जून को सुबह 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर रायपुर श्री उपेन्द्र किण्डो को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी श्री केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र जरूर रखें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।