Wayanad Collector News: IAS Megha Shree reported to work six days after giving birth to a daughter; the Wayanad Collector will now be on a two-month leave.Wayanad Collector News
Share This Article

वायनाड, 16 सितंबर 2026। Wayanad Collector News : केरल के वायनाड की जिला कलेक्टर IAS मेघा श्री DR एक बार फिर चर्चा में हैं। 2017 बैच की इस अधिकारी ने 25 अगस्त को अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया और महज छह दिन बाद ही अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने के लिए कैंप ऑफिस पहुंच गईं। 1 सितंबर को वह अपनी दोनों बेटियों और नवजात बच्ची के साथ ऑफिस पहुंची थीं। अब उन्होंने दो महीने का मैटरनिटी लीव लिया है।

डिलीवरी से ठीक पहले तक ऑफिस में थीं मेघा श्री

24 अगस्त को मेघा श्री DR रोज की तरह अपने कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने दिनभर आधिकारिक कामकाज और निर्धारित कार्यक्रम पूरे किए। इसके बाद वह अस्पताल गईं, जहां 25 अगस्त को उन्होंने अपनी तीसरी बच्ची को जन्म दिया।

डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद काम पर लौटने की उनकी तस्वीर और खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, बाद में उन्होंने प्रसूति अवकाश लेने का फैसला किया है।

नवजात बच्ची और दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं कैंप ऑफिस

1 सितंबर को मेघा श्री DR अपनी दोनों बड़ी बेटियों और नवजात बच्ची के साथ कैंप ऑफिस पहुंचीं। वहां से उन्होंने जिला कलेक्टर के तौर पर जरूरी प्रशासनिक कामकाज संभाला।

उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और उनके प्रशासनिक दायित्वों के प्रति समर्पण की चर्चा की।

अब दो महीने की मैटरनिटी लीव, IAS चेल्सासिनि वी. को जिम्मेदारी

मेघा श्री DR अब दो महीने के प्रसूति अवकाश पर रहेंगी। उनकी अनुपस्थिति में IAS चेल्सासिनि वी. को वायनाड जिला कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मेघा श्री के मैटरनिटी लीव पर रहने के दौरान जिले से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी चेल्सासिनि वी. संभालेंगी।

वायनाड छोड़ने से पहले शेयर किया भावुक संदेश

मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले मेघा श्री DR ने अपने एक्स अकाउंट पर वायनाड को लेकर भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि वायनाड ने 2024 के मानसून के साथ उनका स्वागत किया था और अब एक और मानसून के विदा होने के साथ वह यहां से विदा ले रही हैं।

उन्होंने वायनाड में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वह अपने साथ ऐसी यादें लेकर जा रही हैं, जो हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगी।

कौन हैं IAS मेघा श्री DR?

IAS मेघा श्री DR 2017 बैच की अधिकारी हैं और कर्नाटक के चित्रदुर्ग की रहने वाली हैं। उन्होंने 10 जुलाई 2024 को वायनाड जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी।

वायनाड में 30 जुलाई 2024 को आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद बचाव, राहत और पुनर्वास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई थी। अब दो महीने के प्रसूति अवकाश के दौरान वायनाड की कलेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी IAS चेल्सासिनि वी. के पास रहेगी।


Share This Article