Share This Article

रायपुर 7 जून 2026/ ETrendingIndia / “Prime Minister congratulates Indian team on winning Men’s Under-18 Asia Hockey Cup” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी की सराहना की।

श्री मोदी ने कहा कि टीम ने समूचे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यादगार जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने टीम को भविष्य के उसके अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।