Project Punarjeevan
Project Punarjeevan
Share This Article

रायपुर 11 जून 2026/ ETrendingIndia / “Project Punarjeevan: Campaign launched to remove concrete and tree guards, providing plants an eco-friendly environment and a natural growth process.” राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा व्यक्त की गयी चिंता पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में बड़े आकार के सभी पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने और बरसात का पर्याप्त पानी प्राप्त करने हेतु ट्री गार्ड को हटाने तथा पौधे के समीप कंक्रीट को हटाने का काम किया जा रहा है. इससे पौधों को पर्यावरण हितेषी वातावरण मिलेगा.

प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को अपने -अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डों में चारों ओर से कांक्रीट और ट्री गार्ड आदि से घिरे हुए समस्त पौधोँ को पर्यावरण हितैषी वातावरण देने के निर्देश दिए.
.
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5, 6 और जोन 10 के विभिन्न स्थानों में का कार्य किया गया।