Share This Article रायपुर, 05 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित और अर्जुन रामपाल के अभिनय वाली फिल्म 3 मंकीज लंबे समय से चर्चा में है। अब निर्माताओं ने इसका मोशन-पोस्टर जारी करते हुए कलाकारों की पहली झलक दिखाई है। यही नहीं, फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान भी किया गया है। इसमें अर्जुन का किरदार मनी हीस्ट के सर्जियो मार्कि्वना (प्रोफेसर) के किरदार से प्रेरित बताया जाता है। मुस्तफा बर्मावाला, विशाल जेठवा, प्रिया प्रकाश वारियर, अनिल बिश्नोई और दिवंगत टुनिशा शर्मा भी इसका हिस्सा हैं। 3 मंकीज एक हीस्ट-थ्रिलर है, जिसका निर्माण अल्लारखा वोहरा, फारुक वोहरा और सईद वोहरा ने एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले किया है। फिल्म के मोशन-पोस्टर में अर्जुन को बंदूक पकड़े दिखाया गया है। उनके साथ 3 नकाबपोश लोग भी मौजूद हैं जो लुटेरों की तरह दिखते हैं। यह नजारा एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक डकैती पर आधारित फिल्म जैसा दिखता है। इसे 4 दिसंबर, 2026 को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। Share This Article Post navigation Student Scholarship : अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति…पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित दृश्यम 3 ने 2 दिनों में ही वसूली बजट की पूरी लागत, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार