Share This Article Student Scholarship : केन्द्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के कक्षा 1ली से १०वीं तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के तहत गैर-छात्रावासी विद्यार्थियों को 3,500 रुपए तथा छात्रावासी विद्यार्थियों को 8,000 रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देय है। पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित परिवार का व्यवसाय प्रमाण पत्र आनलाइन बनवाया जाना आवश्यक है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर माह सितम्बर से विद्याथियो के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. Share This Article Post navigation ‘प्रेम कीटाणु का भावुक गीत ‘तुझसे बिछड़ केÓ जारी, वीर पहाडिय़ा और आफिया सय्यद की दिखी जुदाई