To prevent accidents in fog
To prevent accidents in fog
Share This Article

रायपुर16 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / To prevent accidents in fog, NHAI makes special arrangements, appeals to be cautious / कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने , सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कई अहम कदम उठाए हैं।

इन उपायों का मुख्य उद्देश्य कोहरे के समय दृश्यता बढ़ाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एनएचएआई ने इन प्रयासों को दो श्रेणियों—इंजीनियरिंग उपाय और सुरक्षा जागरूकता—में बांटा है।

इंजीनियरिंग उपायों के तहत-

राष्ट्रीय राजमार्गों पर खराब या गायब सड़क संकेतों और रोड स्टड को दोबारा लगाया जा रहा है। धुंधले या मिट चुके लेन मार्किंग और फुटपाथ चिह्नों को साफ और स्पष्ट किया जा रहा है।

इसके अलावा क्रैश बैरियर, डिवाइडर और अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों पर रिफ्लेक्टिव मार्कर और पीले रेट्रो-रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात और कोहरे में सड़क आसानी से दिखाई दे सके।

निर्माण कार्य वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग, डायवर्जन बोर्ड और चेतावनी संकेत अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही, डिवाइडर के खुले हिस्सों में सोलर ब्लिंकर लगाए जा रहे हैं, जिससे दूर से ही मार्ग स्पष्ट दिखे।

सुरक्षा जागरूकता के तहत-

यात्रियों को कोहरे के खतरे से सतर्क करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साइनबोर्ड और परिवर्तनीय संदेश संकेत लगाए गए हैं, जिन पर “कोहरे की चेतावनी” और गति सीमा की जानकारी दी जाती है।

कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने , कोहरे वाले क्षेत्रों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एनएचएआई ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे रात के समय साप्ताहिक निरीक्षण कर दृश्यता का आकलन करें। घने कोहरे वाले इलाकों में गश्ती वाहन तैनात रहेंगे, जिनमें ट्रैफिक कंट्रोल लाइट स्टिक होंगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए पुलिस, एम्बुलेंस और नगर निकायों के साथ समन्वय किया जाएगा।

एनएचएआई ने यात्रियों से अपील की है कि –

1 कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं

2 लेन का पालन करें,

3 आगे वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें,

4 हेड और बैक लाइट जलाकर रखें

5 वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

एनएचएआई का कहना है कि इन संयुक्त प्रयासों से सर्दियों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।