रायपुर 16 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / CBSE invites applications for vacant posts, last date is December 22/ CBSE भर्ती 2025 आवेदन , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन) द्वारा रिक्ति अधिसूचना सं. सीबीएसई/भर्ती कोष्ठ/14 (88)/2025 जारी कर पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है.
बोर्ड, निम्नलिखित पदों को भरने के लिए अखिल भारत प्रतियोगी परीक्षा आधार पर सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 (डीआरक्यू 2026) के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है. इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.gov.in द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को किसी भी सीबीएसई के कार्यालयों में नियुक्त किया जा सकता है.

ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-22 दिसंबर 2025 (रात 11.59 बजे तक) है।
पात्रता मानदंड, आयु में छूट, परीक्षा शुल्क, वेतनमान, परीक्षा के शहर, महत्वपूर्ण अनुदेश, परीक्षा की योजना और पाठ्य विवरण, चयन प्रक्रिया का माध्यम आदि संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार, बोर्ड की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in देखें।
