रायपुर 28 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / NCERT invites applications for various 173 non-teaching posts under direct recruitment / NCERT गैर शैक्षणिक भर्ती . राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा अपने मुख्यालय राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान, केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली, पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु, नेल्लोर, उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, शिलांग और क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए सीधी भर्ती के तहत निम्नानुसार विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है –

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार में 27 दिसंबर 2025- 2 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है.
पात्रता की शर्तों, ऑनलाइन पोर्टल लिंक और अन्य विवरणों के लिए कृपया एनसीईआरटी की वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं (लिंक देखें: Announcement > Vacancy > Non-Academic) या क्यूआर कोड स्कैन करें।
