रायपुर 30 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Ramesh Gohiya Memorial Literary Award 2026: Senior writer Devkaran Panwar to be honored./ रमेश गोहिया स्मृति सम्मान , मध्यप्रदेश के जाने माने गीतकार स्व. रमेश गोहिया स्मृति सम्मान समारोह 2026 के सम्मानित होने वाले साहित्यकार की घोषणा चयन समिति ने कर दी है। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवकरण पंवार को एक सादगीपूर्ण समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय रैंबो प्ले स्कूल सीहोर के सभाकक्ष में रविवार को दोपहर 12.30 संपन्न होगा।

वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवकरण पंवार को सम्मान देने की घोषणा पांच सदस्यीय समिति ने कर दी है। समिति में वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामनारायण राठौर, श्री हरीशचंद्र आर्य, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, गीतकार श्री जोरावर सिंह, डॉ. विजेन्द्र जायसवाल शामिल थे।यह आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
