रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra Recruitment for Teachers; Online Applications Can Be Made Till March 15 / डीबीआरएयू शिक्षक भर्ती 2026 , आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (पूर्व नाम: आगरा विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती आचार्य , सह आचार्य और सहायक आचार्य पदों के लिए की जा रही है।
विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों जैसे हिंदी, गृह प्रबन्धन,इतिहास, कपड़ा एवं परिधान, खाद्य एवं पोषण, गणित, गृह विज्ञान विस्तार एवं शिक्षा, जीव विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत, बाल विकास एवं पारिवारिक संबंध, भाषाविज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान (गृह विज्ञान) , रसायन विज्ञान, रसायन शास्त्र (गृह विज्ञान) , वनस्पति विज्ञान, रूसी भाषा, शरीर क्रियाविज्ञान ( गृहविज्ञान), संगणक विज्ञान,
समाज कार्य, समाजशास्त्र, समाजशास्त्र (गृह विज्ञान) सांख्यिकी विषयों में पद उपलब्ध हैं। आरक्षण नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित वर्ग के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in या समर्थ पोर्टल dbraurec.samarth.edu.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
