Defence Accounts DepartmentDefence Accounts Department
Share This Article

रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Recruitment to 13 posts of Assistant Director (OL) in Defence Accounts Department on deputation basis / रक्षा लेखा विभाग भर्ती . रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय (CGDA), पालम, दिल्ली छावनी ने सहायक निदेशक (राजभाषा) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 13 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स के स्तर-10 के तहत वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी, जिसमें अल्पकालिक संविदा भी शामिल है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cgda.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन के अनुसार आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (Employment News) में प्रकाशन की तिथि से 60 दिन के भीतर निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 28 फरवरी – 6 मार्च 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article