रायपुर 9 मार्च 2026/ ETrendingIndia / केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा इंटरव्यू , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा सत्र 2026 2027 के लिए भर्ती हेतु अंशकालीन संविदा शिक्षकों के संरक्षित पैनल बनाने के लिए चल- साक्षात्कार का आयोजन पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा के परिसर में 18-19 मार्च 2026 को किया जा रहा है.
इसके तहत – 18 मार्च को स्नातकोत्तर शिक्षक (PGTs)- हिन्दी,जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित एवं कंप्युटर विज्ञान।
19 मार्च 2026 को- नर्स (महिला), बाल-वाटिका शिक्षक, विशेष शिक्षक (Special Educator) एवं कंप्युटर अनुदेशक (Computer Instructor) के पदों के लिए वाक इन इंटरव्यू किया जाएगा।
साक्षात्कार के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्र एवं छायाप्रति (स्वप्रमाणित) तथा पासपोर्ट फोटो के साथ प्रातः 08:00 से 09:30 बजे तक चल साक्षात्कार तिथि के दिन पंजीयन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता, वेतन एवं सेवा शर्तों तथा विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय के वेबसाइट https://dantewada.kvs.gov.in/ का अवलोकन करें।
