रायपुर 13 अप्रैल, 2026 / ETrendingIndia / LTT – Santragachi Summer Special: Will pass through Chhattisgarh / एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल ,गाड़ी संख्या 01041 /01042 एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 02- 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 01041 दिनांक 17 अप्रैल और 24 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से 11.30 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 01.35 बजे नागपुर, 03.28 बजे गोंदिया, 05.30 बजे दुर्ग, 06:00 बजे रायपुर, 08:05 बजे बिलासपुर, 12.10 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 20:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी- एलटीटी समर स्पेशल दिनांक 19 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 05:30 बजे रवाना होकर खड़ग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 12.40 बजे झारसुगुड़ा, 16:05 बजे बिलासपुर, 18:10 बजे रायपुर, 19:05 बजे दुर्ग, 21:38 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, हुए इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी 12:30 बजे पहुंचेगी।
यात्रीगण एन टी ई एस और रेल वन ऐप, 139 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
