Central Hindi Institute
Central Hindi Institute
Share This Article

रायपुर 15 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Online applications invited for filling up educational cadre posts in Central Hindi Institute, Agra / केंद्रीय हिंदी संस्थान भर्ती आवेदन , केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा अपने मुख्यालय, इसके वर्तमान केंद्रों तथा भविष्य में स्थापित किए जाने वाले केंद्रों में शैक्षणिक संवर्ग के निम्नलिखित रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट https://hindisansthan.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है:

1 प्रोफेसर (शिक्षाशास्त्र) – लेवल-14 – अनु.जा.-01

2 एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) -लेवल-13ए – अ.पि.वर्ग-01

3 एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) – लेवल-13ए, अनारक्षित-01

4 असिस्टेंट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) – लेवल-10, अनारक्षित-01, अनु.जा.-01, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-01

5 असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) -लेवल-10, अनारक्षित-02

6 असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षाशास्त्र) – लेवल-10 – अनु.जा.-01

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 मई, 2026 है. आवेदन-पत्र की हॉर्डकापी आवश्यक संलग्नकों सहित जमा करने की अंतिम तिथि – 15 मई, 2026 है.