Postal Technology Excellence Centre of Excellence
Postal Technology Excellence Centre of Excellence
Share This Article

रायपुर 17 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Recruitment from deputation to technical posts in Postal Technology Excellence Centre of Excellence / CEPT भर्ती 2026 , बेंगलुरु स्थित डाक प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र (CEPT) ने तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती में सहायक प्रबंधक के 15 पद और तकनीकी सुपरवाइजर के 5 पद शामिल हैं। सहायक प्रबंधक का वेतन लेवल-7 और तकनीकी सुपरवाइजर का वेतन लेवल-6 निर्धारित किया गया है।

इन पदों के लिए उम्मीदवार का केंद्र सरकार के विभाग में नियमित कर्मचारी होना आवश्यक है। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और कंप्यूटर साइंस में शैक्षणिक योग्यता आदि मांगी गई है।

सहायक प्रबंधक के लिए लगभग 2 वर्ष और तकनीकी सुपरवाइजर के लिए 1 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 45 दिन तक रहेगी। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 4-10 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।

इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http:// hrsolution.cept.gov.in/technicalposts में जाकर आवेदन कर सकते हैं।