Share This Article रायपुर 22 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Proposals invited for ‘Sian Gudi’ day-care centre in Durg / सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर , जिला समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, संरक्षण ,मनोरंजन ,एकांकी जीवन से बचाव और सुरक्षा के उद्देश्य से वरिष्ठ नगरियों को सम्मानपूर्वक जीवन यापन, अपने जीवन भर के ज्ञान, अनुभव और कौशल को युवा पीढ़ी समुदाय के साथ साझा करने के उद्देश्य से के लिए “डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी” खोलने की पहल की है। इसके स्थापना एवं संचालन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के अर्धशासकीय या पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। 25 लोगों की क्षमता वाला केंद्र यह डे-केयर सेंटर 25 वरिष्ठ नागरिकों की क्षमता वाला होगा, जहां उन्हें देखभाल, मनोरंजन और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। साथ ही बुजुर्ग अपने अनुभव और ज्ञान युवाओं के साथ साझा कर सकेंगे।संस्थाओं से मांगे गए आवेदनइस योजना के संचालन के लिए केवल पंजीकृत और आर्थिक रूप से सक्षम स्वयंसेवी संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों के क्षेत्र में काम कर रही हों। आवेदन की अंतिम तिथि इच्छुक संस्थाएं 8 मई 2026 शाम 5 बजे तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकती हैं। कहां से मिलेगी जानकारी आवेदन पत्र और नियम-शर्तें समाज कल्याण विभाग, दुर्ग कार्यालय या जिला वेबसाइट http://durg.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। Share This Article Post navigation वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच, 29 अप्रैल को साक्ष्य पेश करने का मौका रायपुर में जल्द बिछेगी गैस पाइप लाइन, PNG प्रोजेक्ट की तैयारी तेज