रायपुर 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Zumba, Yoga and Blood Donation Camp organized at Oxyzone in Raipur on Sunday, April 26: Any citizen can donate blood / रायपुर ब्लड डोनेशन कैंप , रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी एवं जेसीआई रायपुर राइस सिटी के तत्वाधान में रविवार 26 अप्रैल को सुबह 6: 00 से 8:00 तक जुंबा, योगा एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।
इन संस्था के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि इस सभी कार्यक्रम में अपने परिवार एवं मित्रों सहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इन सभी कार्यक्रम का लाभ ले।
ब्लड डोनेशन करने से किसी की जिंदगी बचाने में आपका योगदान तो होता ही है साथ ही साथ आपके शरीर के लिए भी यह एक बहुत ही आवश्यक है जब आपके शरीर से आप ब्लड डोनेट करते हैं तो आपका शरीर से पुराना ब्लड निकल जाता है और नया ब्लड बनता है इससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम स्थल – ऑक्सीजोन गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर
दिनांक – 26.04.2026
समय – सुबह 6.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक।
