Share This Article रायपुर 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / JR Dani School’s unique initiative: Sughghar result with Harier plant / हरियर पौधा रिजल्ट पहल , मिशन उत्कर्ष एवं हरियर पाठशाला प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ जे.आर. दानी स्कूल में आयोजित 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम में एक नवाचारी पहल देखने को मिली। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को उनके रिजल्ट के साथ फलदार पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें। शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री हरीश भाई जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें तथा समय के महत्व को समझें। संस्था के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने कहा कि जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित मिशन उत्कर्ष, हरियर पाठशाला एवं प्रोजेक्ट घंटी के साथ-साथ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण योजनाओं से छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है। छात्राएं अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ लगाए गए पौधों का मोबाइल एप के माध्यम से संरक्षण भी सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, खेल भावना एवं मानवता के गुणों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें यह विश्वास होना चाहिए कि “आज का दिन हमारा है।” परिणाम की दृष्टि से कक्षा 6वीं एवं 7वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 9वीं का 78 प्रतिशत एवं कक्षा 11वीं का 88 प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 11वीं (कॉमर्स संकाय) में कुमारी मुस्मत तहरीमा खातून ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 9वीं में कुमारी स्वर्णलता बंजारे 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती क्रांति चंद्राकर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री से जापान के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर चर्चा किसानों को कृषि विश्वविद्यालयः द्वारा विकसित म्यूटेंट धान बीज के मिनी किट का वितरण : कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा – ये किस्में ला सकती है क्रांतिकारी बदलाव