Share This Article रायपुर, 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Shivani underground mine: 7 accused arrested for stealing copper cable with weapons / कॉपर केबल चोरी आरोपी गिरफ्तार , छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के शिवानी भूमिगत खदान में हथियार लेकर घुसकर कॉपर केबल चोरी करने वाले 7 आरोपियों को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खदान प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। 20 अप्रैल को आरोपियों ने तलवार व अन्य हथियारों के साथ खदान में घुसकर करीब 70 मीटर केबल चोरी की, जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का केबल और हथियार जब्त कर लिए हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। Share This Article Post navigation किसानों को कृषि विश्वविद्यालयः द्वारा विकसित म्यूटेंट धान बीज के मिनी किट का वितरण : कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा – ये किस्में ला सकती है क्रांतिकारी बदलाव छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट: कोई संकट नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य