रायपुर 04 मई 2026/ ETrendingIndia / Free skill training at Livelihood College Zora / लाईवलीहुड कॉलेज प्रशिक्षण , मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में जिले के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कम समय (03 से 04 माह) के विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
योजना के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं योगा इंस्ट्रक्टर जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रेनिंग पार्टनर Scirobnics Technology Private Limited, रायपुर द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में EV स्किल ट्रेनिंग लैब स्थापित की गई है।
इस लैब में इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित विभिन्न कोर्स जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल मेंटेनेंस टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली टेक्नीशियन, बैटरी सिस्टम असेंबली ऑपरेटर एवं रिटेल आउटलेट पर EV चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण में युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ कम्प्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल एवं व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
इन कोर्सों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10 वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन नंबर 0771-244306 अथवा मोबाइल नंबर 9109321845, 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं।
