APEDA
APEDA
Share This Article

रायपुर 9 मई 2026/ ETrendingIndia / APEDA: 20 metric tonnes of honey export to US from Assam’s Baksa district, beekeepers and farmers expected to benefit 43% more / असम बाक्सा शहद निर्यात , भारत के कृषि निर्यात में विविधता लाने और ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पहल को आगे बढ़ाते हुए असम के एक महत्वाकांक्षी जिले बाक्सा से अमेरिका के लिए ओडीओपी शहद की पहली निर्यात खेप को रवाना की गई.

20 मीट्रिक टन शहद की यह खेप उत्तर पूर्वी क्षेत्र की एपीडा-पंजीकृत निर्यातक कंपनी, असम स्थित सॉल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्यात की गई।

असम में समृद्ध जैव विविधता, प्रचुर वन संसाधन और मधुमक्खी पालन की सदियों पुरानी परंपरा के कारण शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।

कार्बी, मिशिंग और बोडो जनजातियां सदियों से करती हैं शहद का संग्रहण

कार्बी, मिशिंग और बोडो जैसी स्वदेशी जनजातियों की ओर से सदियों से शहद का संग्रहण किया जाता रहा है, जहां शहद का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से भोजन, औषधि और सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता रहा है।

राज्य के प्रमुख शहद उत्पादक जिलों में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के बाक्सा, कोकराझार, चिरांग, उदलगुरी और तामुलपुर शामिल हैं।

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, असम ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान लगभग 1,650 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया।

पर्यावरण के अनुकूल और कीटनाशक मुक्त वातावरण से प्राप्त, बाक्सा जिले का शहद अपनी उच्च गुणवत्ता और लगभग जैविक विशेषताओं के लिए जाना जाता है .

पुष्प विविधता और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध

यह शहद अपनी प्राकृतिक शुद्धता, समृद्ध पुष्प विविधता और उच्च पोषण एवं औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

भारत सरकार के जिला-विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देने के दृष्टिकोण के अनुरूप, ओडीओपी पहल का उद्देश्य हर जिले से एक उत्पाद की पहचान करना, उसे ब्रांड बनाना और प्रोत्साहन देना है।

ऐसे उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़कर, यह पहल भारत के निर्यात भंडार में विविधता लाने और किसानों तथा स्थानीय उत्पादकों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने प्रसंस्करण सुविधा में परीक्षण और प्रयोगशाला उपकरण उपलब्ध कराने सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहायता देकर निर्यात को सुगम बनाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों और खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस पहल से स्थानीय मधुमक्खी पालकों और किसानों को काफी लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि उत्पादकों को प्रचलित स्थानीय कृषि मूल्य के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्त होगा.