रायपुर ,14 मई 2026 / ETrendingIndia / Indigenous semi-high speed rail project approved: Train to run at 220 kmph / सेमी हाई स्पीड रेल परियोजना , केंद्र सरकार ने गुजरात के अहमदाबाद (सरखेज) और ढोलेरा के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन डबल लाइन के लिए सरकार ने 20,667 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल से बनने वाला ये देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल ट्रैक होगा। इसके बनने से 284 गांवों के 5 लाख से भी ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
इस ट्रैक पर 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। योजना 2030-31 तक पूरी होने की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे नागपुर के आधुनिकीकरण और विस्तार की मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने नागपुर के डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और विस्तार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
इस हवाई अड्डे का पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा।
भविष्य में यहां हर साल करीब 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता तैयार की जाएगी।
इसके अलावा अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, बेहतर यात्री सुविधाएं और रनवे का विस्तार कर हवाई अड्डे को एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
