Share This Article

रायपुर,15 मई 2026/ ETrendingIndia / Police search operation on court premises: Two youths arrested with knife / रायपुर कोर्ट सर्च ऑपरेशन , राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जवान, एसीसीयू और बीडीएस टीम शामिल रही।

अचानक हुई इस चेकिंग के दौरान कोर्ट परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रहे कई युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उपद्रव की आशंका को देखते हुए छह युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

सभी आरोपियों को थाना सिविल लाइन में कार्रवाई के बाद एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने तलाशी में दो युवकों के पास से अवैध चाकू भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक सोनी निवासी देवेन्द्र नगर और विनोद सारथी निवासी गोलबाजार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने आशुतोष साहू उर्फ अमन, पिता — उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी, पंडरी, रायपुर। 2. विराज सेन्द्रे, पिता चित्रोलाल सेन्द्रे — उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा, आजाद चौक, रायपुर। 3. भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, पिता राजू चौधरी — उम्र 19 वर्ष, निवासी झण्डा चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर। 4. गोलू नेताम उर्फ कामता, पिता फुलचंद नेताम — उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर। 5. पवन कोसरिया, पिता साहेब दास — उम्र 21 वर्ष, निवासी बाना गुमा, खरोरा, रायपुर। 6. दुन्नो कुल्हरिया, पिता रफीक कुल्हरिया — उम्र 21 वर्ष, निवासी ओवरब्रिज के पास, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया है।