Share This Article रायपुर,15 मई 2026/ ETrendingIndia / यूएई पर ईरानी हमला , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों यूएई पर हुए ईरानी हमलों की निंदा की और कहा कि यह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान यूएई में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, इन कठिन समय में यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को प्रदान की गई देखभाल, जिस तरह से उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के रूप में माना गया, उसके लिए यूएई सरकार, आप और शाही परिवार के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मोदी ने अपने बयान में कहा, भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी करता रहेगा। शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है और होर्मुज का स्वतंत्र और खुला रहना भारत की सबसे बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना आवश्यक है। Share This Article Post navigation डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने ईरान के पास परमाणु हथियार का विरोध किया अंकुर वारिकू ने बंद किया ₹100 करोड़ का कोर्स बिजनेस, AI को बताया बड़ा कारण