रायपुर,15 मई 2026/ ETrendingIndia / Donald Trump and Xi Jinping oppose Iran’s nuclear weapon / ट्रंप शी बैठक , अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई उनकी द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता है।
ट्रंप और शी ने ऊर्जा के मुक्त प्रसार के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का समर्थन किया है।
बयान में कहा गया, ट्रंप की शी के साथ अच्छी बैठक हुई। दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें अमेरिकी व्यापार के लिए चीन में बाजार खोलने और हमारे यहां चीनी निवेश बढ़ाना शामिल था।
ट्रंप ने अमेरिकी कृषि उत्पाद की चीनी खरीद को बढ़ाने पर जोर दिया है। बयान में कहा गया, शी ने भविष्य में होर्मुज पर चीन की निर्भरता कम करने के लिए और ज़्यादा अमेरिकी तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
ग्रेट हॉल में आयोजित राजकीय भोज में शी ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों के लोग महान हैं, चीनी राष्ट्र का पुनरुत्थान और अमेरिका को फिर से महान बनाना दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।
शी ने आगे कहा कि हमारे दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार होना चाहिए, आपसी सम्मान इस बात की कुंजी है कि संबंध आगे बढ़ सकते हैं या नहीं। शी ने एक-दूसरे की सफलता में मदद करने का आह्वान किया है।
