Share This Article रायपुर 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for PGDCA admission in NPTI / NPTI PGDCA Admission 2026 , राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई), बेंगलुरु ने पारेषण और वितरण प्रणाली में 26 सप्ताह के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम (पीजीडीसीए) के 34वें बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र के लिए तकनीकी और व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है। प्रशिक्षण में 60 प्रतिशत सैद्धांतिक और 40 प्रतिशत व्यावहारिक सत्र शामिल होंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को बिजली क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या पावर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक अथवा समकक्ष डिग्री आवश्यक है। कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। पच्चीस प्रतिशत सीटें प्रायोजक श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और शावि को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा। आवेदन शुल्क सहित पाठ्यक्रम शुल्क 1 लाख 45 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। मेरिट सूची 1 जुलाई को जारी होगी तथा काउंसिलिंग और प्रवेश 6 जुलाई को होगा। पाठ्यक्रम 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। अधिक जानकारी के लिए एनपीटीआई की वेबसाइट www.npti.gov.in/hi/postgratuate पर देखी जा सकती है। Share This Article Post navigation गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय ( serious fraud investigation office) द्वारा जूनियर कंसल्टेंट और युवा पेशेवरों से 69 पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित Indian Institute of Packaging द्वारा पीजीडीपी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ