Navodaya Vidyalaya Samiti
Navodaya Vidyalaya Samiti
Share This Article

रायपुर 24 मई 2026/ ETrendingIndia / Navodaya Vidyalaya Samiti, Regional Office, Bhopal invites applications for appointment of consultants on contract basis / नवोदय परामर्शदाता भर्ती , नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार) क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल (म०प्र०) द्वारा अनुबंध आधार पर परामर्शदाताओं की सत्र 2026-27 के लिए नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इसके अन्तर्गत संचालित जवाहर नवोदय आवासीय सह-शिक्षा विद्यालयों हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल की वेबसाईट https://navodaya.gov.in/nvs/ro/Bhopal/en/home/index.html का अवलोकन करें.

ऑनलाईन आवेदन निम्न लिंक के माध्यम से किए जा सकते है https://www.crschooms.in

मानदेय : मासिक समेकित पारिश्रमिक रूपये 44,900/-.

अनिवार्य योग्यता

(अ) शैक्षणिक योग्यता – 1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री (एम०ए०/एम०एस०सी०)
2) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मार्गदर्शन और परामर्श में एक वार्षीय डिप्लोमा

(ब) अनुभाव – केन्द्र / राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश सरकार / केन्द्र या राज्य सरकार के स्वायत्त निकायों /सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के शैक्षणिक संस्थानों में मार्गदर्शन और परामर्श में कम से कम एक वर्ष का अनुभव।

आयु – 1 जून 2026 तक 28 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक न हो।

ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 03 जून 2026 तक ऑनलाईन लिंक https://www.crschooms.in अथवा नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल की वेबसाईट https://navodaya.gov.in/nvs/ro/Bhopal/en/home/index.htm के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

आवेदन के समय अथवा नियुक्ति के उपरांत, यदि यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक क्षेत्रीय कार्यालयों में आवेदन किया है तो उसकी पात्रता / नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा सकता है।

नोटः केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा ।