Corporate Fraud: Major Action in ₹6,000 Crore Bank Scam! Former Top RCom Executive Amitabh Jhunjhunwala Arrested... Turmoil in the Corporate World.
Corporate Fraud
Share This Article

नई दिल्ली, 02 जून 2026/ Corporate Fraud: Major Action in ₹6,000 Crore Bank Scam! Former Top RCom Executive Amitabh Jhunjhunwala Arrested… Turmoil in the Corporate World.

Corporate Fraud : नई दिल्ली में रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) से जुड़े कथित हजारों करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम को 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

सीबीआई के मुताबिक, अमिताभ झुनझुनवाला रिलायंस कम्युनिकेशन ग्रुप में कॉर्पोरेट फाइनेंस, बैंकिंग और फंड मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे थे और बैंक से लिए गए लोन के प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका थी।

लोन का गलत इस्तेमाल, बैंक खातों को बना दिया NPA!

जांच एजेंसी के अनुसार, विभिन्न बैंकों से लिए गए भारी-भरकम लोन का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से खाते NPA में बदल गए और बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सीबीआई ने बताया कि SBI की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उद्योगपति अनिल डी. अंबानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में 2,929 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का जिक्र है।

17 बैंकों की 19,694 करोड़ की देनदारी!

जांच में सामने आया है कि SBI के नेतृत्व में 11 बैंकों के कंसोर्टियम को कुल 6,015 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जबकि 17 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रति RCom की कुल देनदारी करीब 19,694 करोड़ रुपए बताई गई है।

सीबीआई ने RCom, RHFL, RCFL और RTL से जुड़े मामलों में कुल 6 अन्य एफआईआर भी दर्ज की हैं। इन मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जारी है।

तिहाड़ जेल से मुंबई लाकर की गई गिरफ्तारी

अमिताभ झुनझुनवाला पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। सीबीआई ने विशेष अदालत से पेशी वारंट लेकर उन्हें हिरासत में लिया।

एम्स में मेडिकल जांच के बाद उन्हें मुंबई लाया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल भेज दिया गया।

CBI की पहली चार्जशीट में 16 आरोपी

सीबीआई ने 29 मई 2026 को इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें कुल 16 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें रिलायंस कम्युनिकेशन कंपनी, उसके पांच वरिष्ठ अधिकारी और 10 बैंक अधिकारी शामिल बताए गए हैं।