Share This Article अमरावती, 17 जुलाई 2026/ Coronavirus Alert: 12 infected, 4 dead in 20 days…! Rising concern over COVID in Andhra Pradesh. Coronavirus Alert : आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिछले करीब 20 दिनों में राज्य में 12 नए कोविड-19 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि चार संक्रमित मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मृतकों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां थीं। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन के अनुसार, 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 12 मामले दर्ज किए गए। इनमें से तीन मृतक कडप्पा जिले के और एक काकीनाडा का निवासी था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में सामने आया था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें से दो लोग संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने के कारण कोविड की चपेट में आए। बढ़ती सतर्कता के बीच कडप्पा के RIMS अस्पताल में कोविड वार्ड भी तैयार कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। Share This Article Post navigation केरलम के वायनाड में सुरंग परियोजना स्थल पर भीषण भूस्खलन… 5 की मौत, कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Clean India : मदनपल्ले बना ‘ज़ीरो वेस्ट’ की मिसाल…! वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से बदल रही शहर की तस्वीर…