Share This Article मुंबई, 06 जून 2026/ Vaibhav Suryavanshi Debut: BCCI selects new T20 brigade…! Suryakumar Yadav OUT… Shreyas Iyer named captain… Vaibhav Suryavanshi enters the squad. Vaibhav Suryavanshi Debut : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को तीनों टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन और सूर्यकुमार यादव के बाहर होने को लेकर हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। टीम चयन को लेकर हुई बैठक में मेन्स सेलेक्शन पैनल ने स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया। https://twitter.com/BCCI/status/2063164567484797250 श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को तीनों टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi की हो रही है, जिन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव बाहर बड़ी खबर यह रही कि सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम में भी जगह नहीं मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में यह फैसला लिया गया था। बुमराह को टी20 सीरीज से आराम जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हालांकि वे एशियन गेम्स 2026 में खेलेंगे। उनकी जगह टी20 स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान) तिलक वर्मा (उप-कप्तान) रवि बिश्नोई अभिषेक शर्मा नीतीश कुमार रेड्डी मोहम्मद सिराज संजू सैमसन अक्षर पटेल हर्षित राणा ईशान किशन वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह शिवम दुबे वरुण चक्रवर्ती प्रिंस यादव वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान) तिलक वर्मा (उप-कप्तान) रवि बिश्नोई अभिषेक शर्मा नीतीश कुमार रेड्डी जसप्रीत बुमराह संजू सैमसन अक्षर पटेल हर्षित राणा ईशान किशन वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह शिवम दुबे वरुण चक्रवर्ती वैभव सूर्यवंशी भारत का शेड्यूल आयरलैंड दौरा 26 जून – पहला टी20, बेलफास्ट 28 जून – दूसरा टी20, बेलफास्ट इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई – पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट 4 जुलाई – दूसरा टी20, मैनचेस्टर 7 जुलाई – तीसरा टी20, नॉटिंघम 9 जुलाई – चौथा टी20, ब्रिस्टल 11 जुलाई – पांचवां टी20, साउथम्प्टन Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf— BCCI (@BCCI) June 6, 2026 Share This Article Post navigation Indian Cricket : 776 रन…237 स्ट्राइक रेट…! IPL 2026 के सुपरस्टार वैभव को लेकर सचिन का बड़ा बयान…अगरकर भी रह गए सुनते प्रधानमंत्री ने पुरुष अंडर 18 एशिया हॉकी कप जीतने वाली भारतीय टीम को दी बधाई