Share This Article नई दिल्ली, 07 जून 2026/ National Overseas Scholarship 2026: A golden opportunity to study abroad! The Government of India will provide scholarships for ST students…the full process here. National Overseas Scholarship 2026 : विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति (National Overseas Scholarship-NOS) योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में मास्टर डिग्री और पीएचडी कार्यक्रमों में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कितनी हैं सीटें? मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 20 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हालांकि आवश्यकता के अनुसार सीटों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। कैसे करें आवेदन? इच्छुक और पात्र उम्मीदवार National Overseas Scholarship (NOS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल मोड में रखी गई है ताकि देशभर के छात्र आसानी से आवेदन कर सकें। आवेदन की अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 शाम 5:30 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा यह छात्रवृत्ति योजना उन ST छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो आर्थिक कारणों से विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा नहीं कर पाते। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस, रहने-खाने और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। Share This Article Post navigation NHAI Recruitment 2026 : NHAI में निकली बंपर भर्ती…! सिविल इंजीनियरों के लिए 60 पदों पर आवेदन शुरू…15 जून तक करें अप्लाई…Step By Step यहां समझें पूरी प्रक्रिया CIFNET Admission 2026 : मरीन सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका…! कोर्स के लिए आवेदन शुरू…2 साल का प्रशिक्षण…एडमिशन के साथ मिलेगा वजीफा…पूरी प्रक्रिया यहां दखें