HCL Recruitment 2026: A major job opportunity at Hindustan Copper Limited...! Applications are now open for executive roles ranging from Mining to HR—here’s how to apply by June 25.
HCL Recruitment 2026
Share This Article

नई दिल्ली, 07 जून 2026/ HCL Recruitment 2026: A major job opportunity at Hindustan Copper Limited…Applications are now open for executive roles ranging from Mining to HR

HCL Recruitment 2026 : सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने विभिन्न कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती खनन, भूविज्ञान, विद्युत, मैकेनिकल, सिविल, वित्त, एचआर, पर्यावरण प्रबंधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और कॉर्पोरेट संचार सहित कई विभागों में की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कई विभागों में मिलेगा मौका

HCL द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में कार्यकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फाइनेंस और मेडिकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

सरकारी सेक्टर में करियर बनाने का मौका

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मानी जाती है। ऐसे में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, सरकारी सुविधाएं और बेहतर करियर ग्रोथ का लाभ मिल सकता है।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।