Walk-in Interview: Direct recruitment by the Sports Department in Dantewada...! Walk-in interview on June 18... Get full details here.
WalkIn Interview
Share This Article

रायपुर, 07 जून 2026/ Walk-in Interview: Direct recruitment by the Sports Department in Dantewada…! Walk-in interview on June 18… Get full details here.

Walk-in Interview : दन्तेवाड़ा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती कार्यालय कलेक्टर, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा द्वारा की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को 18 जून 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय कलेक्टर दन्तेवाड़ा के शंकनी सभाकक्ष में उपस्थित होना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी-

  • स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर- 01 पद
  • कबड्डी प्रशिक्षक- 01 पद
  • क्रिकेट प्रशिक्षक- 01 पद
  • कयाकिंग प्रशिक्षक- 01 पद
  • फिजियोथैरपिस्ट- 01 पद
  • अधीक्षिका (बालिका)- 01 पद
  • भृत्य- 01 पद
  • रसोईया- 04 पद

इतना मिलेगा वेतन

स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पद के लिए लगभग 39,875 रुपए मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। वहीं प्रशिक्षक और फिजियोथैरपिस्ट पदों के लिए 35,165 रुपए तक वेतन मिलेगा। अन्य पदों के लिए कलेक्टर दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

यहां देखें पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित योग्यता, दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट

युवाओं के लिए बड़ा मौका

खेल और फिटनेस सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा अवसर मानी जा रही है। खासकर कबड्डी, क्रिकेट और कयाकिंग जैसे खेलों से जुड़े प्रशिक्षकों के लिए सरकारी विभाग में काम करने का मौका मिलेगा।