Share This Article नई दिल्ली, 10 जून 2026/ IRCTC Tour Package: IRCTC’s spectacular Shravan Special package! Visit Rameswaram and Madurai at a very low cost; this fantastic package includes flights, hotels, and meals—check the details here. IRCTC Tour Package : अगर आप श्रावण महीने में दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए खास ‘श्रावण स्पेशल रामेश्वरम-मदुरै पैकेज’ लॉन्च किया है, जिसमें फ्लाइट, होटल, भोजन और दर्शन की पूरी सुविधा शामिल है। यानी बिना किसी टेंशन के दिव्य यात्रा का आनंद। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए शानदार और किफायती ‘श्रावण स्पेशल रामेश्वरम मदुरै पैकेज’ लॉन्च किया है। इस पैकेज के जरिए यात्री दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन आरामदायक तरीके से कर सकेंगे। यह टूर 2 रात और 3 दिन का होगा और इसमें फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। यात्रा की तारीखें यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इन तीन तारीखों में यात्रा चुन सकते हैं- 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 14 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 क्या रहेगा पूरा टूर प्लान? पहला दिन यात्रा मुंबई से फ्लाइट के जरिए शुरू होगी। दोपहर 3:25 बजे मदुरै पहुंचने के बाद यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा। शाम में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात का भोजन और ठहरने की व्यवस्था मदुरै में होगी। दूसरा दिन सुबह नाश्ते के बाद सड़क मार्ग से रामेश्वरम ले जाया जाएगा। यहां रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात में रामेश्वरम के होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। तीसरा दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर यात्रियों को मदुरै एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। वहां से रात 8:50 बजे फ्लाइट द्वारा मुंबई वापसी होगी। क्यों खास है ये पैकेज? फ्लाइट यात्रा शामिल होटल और भोजन की सुविधा प्रमुख मंदिरों के दर्शन कम समय में पूरी धार्मिक यात्रा श्रावण माह में विशेष आयोजन Celebrate the sacred spirit of Shravan with IRCTC Tourism's all-inclusive tour package. Explore the revered shrines of Madurai and Rameswaram for 2N/3D at just ₹26,000/- onward pp*. Hurry! Confirm your seats today. https://t.co/ounZ3wN9Gk(Package Code=WMA88)#Rameswaram… pic.twitter.com/f9DlFaOiJv— IRCTC (@IRCTCofficial) May 22, 2026 Share This Article Post navigation Summer Special Train : रेलवे का बड़ा तोहफा…! बिलासपुर से बेंगलूरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन…रायपुर-दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर ठहराव Kailash Mansarovar Yatra : इंतजार खत्म : कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा 20 जून से होगी शुरू…तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 15 जून की शाम को पहुंचेगा सिक्किम